बागपत। बिलौचपुरा गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट में शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप था कि मानक के अनुसार शौचालय नहीं बनाए हैं। आज तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर शौचालय मानक के अनुसार निर्माण कराने की मांग की। इमरान खान, दिलशाद, अतीक रहमान, गुलजार, शमीम, शमशादी, आरजू मौजूद रहे।