बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके चार जेठों ने उसे गांव में निर्वस्त्र घुमाया । उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।