फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना नगर के दो मुख्य नालों को कवर्ड करने पर रर्ख होंगे करीब सात करोड रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों नालों पर लागत करीब सात करोड़ रुपये आएगी
विज्ञापन

नगर में जाम से भी मिलेगी राहत, वातावरण भी होगा साफ सुधरा
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। पालिका नगर में दो मुख्य नालों को कवर्ड कराकर उन पर सड़क बनाने जा रही है। इससे नालों के आसपास गंदगी दिखाई नहीं देगी और वातावरण भी साफ रहेगा। वहीं, दूसरी तरफ नालों पर बनी सड़कों पर हल्के वाहन भी दौड़ सकेंगे। जिसके चलते जाम से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका करीब सात करोड़ रुपये की लागत से नगर के दो मुख्य नालों को कवर्ड कर उन पर सड़क बनाने की तैयारी कर रही है। इस बाबत दोनों नालों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। चेयरपर्सन शबीला अंसारी ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नालों के चौड़ीकरण के साथ कवर्ड करने और नालों पर सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे नालों पर बनी सड़कों पर दुपहिया वाहनों के साथ हल्के वाहन कार एवं बाइक आदि भी दौड़ सकेंगे। नालों को कवर्ड करने के दौरान जगह-जगह सफाई के लिए होल छोड़े जाएंगे। जिससे नालों की सफाई हो सके। कालंद चुंगी से चर्च रोड एवं बीआरसी के निकट मोहल्ला घोसियान से होते हुए कुमार पैलेस बिनौली रोड तक नालों का चौड़ीकरण होगा। वहीं, करीब सात करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसमें नालों पर सड़क बनने के बाद उस पर हल्के वाहन भी दौड़ सकेंगे। नगर में लगने वाले जाम से भी कुछ राहत जरूर मिलेगी। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिसका फायदा नगर की जनता को मिलेगा। चर्च के निकट नाला कवर्ड होने पर सफाई व्यवस्था भी बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें