अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस सफाई कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए मंगलवार को भूखहड़ताल की जाएगी। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर मोदी सरकार पिछले चार सालों से सफाई कर्मचारियों का शोषण करती आ रही है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाना बहुत अच्छी बात है। मगर जिन सफाई कर्मचारियों की मदद से यह अभियान चलाया गया, सरकार ने आज तक उनकी सुध नहीं ली। सरकार की इसी नीति के विरोध में गांधी जयंती के अवसर पर कमिश्नरी चौराहे पर भूखहड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया गया है। इस भूखहड़ताल के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, मानक के अनुरूप क्षेत्रों में उनकी तैनाती सहित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को उठाकर उनका समाधान कराए जाने का प्रयास होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/