चांदीनगर/अमीनगर सराय (बागपत)। आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के तहत घिटोरा गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया। भाजपा के जिला मंत्री कंवर पाल सिह गुर्जर, खेकड़ा मंडल के अध्यक्ष नरेश वर्मा ने किया। इसमें दर्जनों लोगों का उपचार किया गया। करतार, रवींद्र, संजीव, अभिषेक, एलटी प्रेमवती, एलएचबी विक्रम, ओमपाल, कुलदीप, विपिन, राजवीर मौजूद रहे।
अमीनगर सराय क्षेत्र के सिंघावली अहीर गांव में कोर एडरा की ओर से कैंप लगाया। इसमें गांव के लोगों को बच्चों आठ जानलेवा बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को बच्चों को होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी दी और उपाय बताए। टीके लगवाने पर माताओं को पुरस्कृत किया। बीएमसी पायल, बीएमसी सतेंद्र कुमार, हिना अंसारी, सुहेब पंवार, भूरा का सहयोग रहा।