फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक वन कर्मचारी संघ का हुआ अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक वन कर्मचारी संघ का हुआ अधिवेशन
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ का अधिवेशन-चुनाव प्रक्रिया रविवार को गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में हुई। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मो. नदीम, महामंत्री अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री गौरव सिंह एवं जोन उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह द्वारा चुनाव कराया गया। मेरठ वृत्त की कार्यकारिणी मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्घनगर, गाजियाबाद की संयुक्त कार्यकारिणी आम सहमति पर गठित की गई। वृत्त स्तर पर संरक्षक वीर बहादुर सिंह, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सिवाच और रविकांत चौधरी महामंत्री बने। मेरठ-बागपत जिला स्तर पर अध्यक्ष कैलाश चंद, महामंत्री सुनील कुमार शर्मा, बुलंदशहर-हापुड़ अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, महामंत्री विनोद कुमार, गौतमबुद्घनगर-गाजियाबाद अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री शशि शेखर चुने गए। प्रांतीय अध्यक्ष-महामंत्री द्वारा चयनित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें