फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी को आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी को आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रूपक अग्रवाल ने कहा कि भारत में सभी जाति और संप्रदाय के लोग रहते है। भारतीय संविधान में सवर्ण जाति को छोड़कर सभी को आरक्षण दिया जाता है जो गलत है। जिससे सवर्ण समाज के लोगों में रोष है। कहा कि भारत सरकार राष्ट्रीय सवर्ण मोर्चा का गठन कर जातिगत आरक्षण को समाप्त करे और सभी को आर्थिक आधार पर आरक्षण दे। रूपचंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, प्रकाश गुप्ता, अरूण सिंह, सेवाराम शर्मा, सुभाष चौहान देवेंद्र त्यागी, सपना अग्रवाल, अभिषेक चौहान, मनोज, मोहित, ब्रजेश ठाकुर और राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें