स्कूल में पर्यावरण महोत्सव आयोजित
मेरठ। मेट्रो पब्लिक स्कूल शताब्दी नगर में शनिवार को पर्यावरण महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा दस तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सृष्टि, अलसी, निष्ठा, तनिष्क, अनमोल, मानसी, मुक्ता, वैभव आदि विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। इसके अतिरिक्त कक्षा एक से दस तक के विद्यार्थियों ने प्रदूषण पर हुई लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। स्कूल प्रबंधक प्रमोद दीक्षित व प्रधानाचार्या सपना नामदेव ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उधर पीजीडीएम स्कूल में भी वन महोत्सव मनाया गया, इस अवसर पर आयोजित एक व्यक्ति एक वृक्ष कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा सौ छात्रों को फलदार वृक्ष अमरूद, जामुन आदि के पौधे वितरित किए गए। उनकी देखभाल करने की शपथ दिलायी। साथ ही छात्रों सहित सभी लोगों ने पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनहित फाउंडेशन की अनीता राणा, जिसिका गुप्ता आदि का सहयोग रहा।