सांस्कृतिक आयोजन में कलाकारों ने दी सांस्कृतिक आयोजन
मेरठ।
अर्श एवं मनन प्रोडक्शन की ओर से शनिवार को सांस्कृतिक समारोह हुआ। चैंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज में आयोजित समारोह में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता की रही। आयोजन में गायन, नृत्य व मॉडलिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अभिनेत्री मोनिका कोहली, इंडियन आइडियल गायक प्रिया सैनी, अभिनेता अर्जुन गौड़, अभिनेत्री रुबी वर्मा, गायक चन्नी मस्ताना व डायरेक्टर विभाष जोशी की रही। बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य के साथ बालीवुड स्टाइल डांस में भी बढ़कर भाग लिया। नए फिल्मी गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संजय गोयल, आशू शर्मा, धर्मेंद्र राठी, सरताल गाजी, विभोर अग्रवाल, निधि गुप्ता, डॉ. अतुल, बुद्ध प्रकाश, विरेंद्र, केके पाहवा, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, डॉ. किरण गर्ग, मुकुल गोयल, कुनाल दलाल, नीरज कौशिक, पूजा, शालिनी जौहरी, डॉ. रमन, मोनिका गोयल ने सहयोग दिया। संचालन शुभम त्यागी ने किया। संयोजिका मोनिका गोयल व वरदा सोईन रहे।