फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआईईटी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआईईटी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

मेरठ। एमआईईटी में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता आईडेट और रोबो चैंपस का शुभारंभ डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा को प्रतियोगिता पोस्टर पुरस्कृत कर किया गया। संस्थान के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा को दोनों प्रतियोगिताओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आईडेट प्रतियोगिता में छठी कक्षा से इंजीनियरिंग तक के छात्र भाग ले सकेंगे। जिसमें छात्रों को कृषि, रक्षा, उर्जा, स्वास्थ्य, बायो टेक्नोलॉजी इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी आदि संबंधित क्षेत्रों में कार्य के सुधार हेतु, अपने विचारों को प्रस्तुत करना होगा।
दूसरी प्रतियोगिता रोबो चैंपस रहेगी, जिसमें स्कूल छात्रों से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र भाग ले सकेंगे। रोबोवॉर, रोबोरेस, रोबोट्रांसपो, रोबोसॉकर, एम्फीबेट आदि प्रतियोगिता होगी। हर प्रतियोगिता में टॉप तीन छात्रों को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। नगद इनाम की कुल धनराशि 1.5 लाख रखी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरेस्टेड छात्र आईडेट प्रतियोगिता में अपने विचार 15 सितंबर 2018 तक जमा कर सकते हैं । रोबोचैंपस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण तिथि 10 सितंबर 2018 रखी गई है। एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण और उपाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने डिप्टी सीएम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें