मेरठ। बिजली चोरी रोको अभियान को और ज्यादा कारगर बनाने के लिए पीवीवीएनएल ने इनामी योजना शुरू की है। जो भी छिपे कनेक्शनों में हो रही बिजली चोरी की सूचना देगा विभाग उसे वसूली की दस फीसदी धनराशि इनाम में देगा। यह योजना एक जुलाई से 15 अगस्त तक लागू की गई है। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि योजना में मुखबिर का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। यह योजना एक अप्रैल 2017 से पहले के उन कनेक्शनों के खिलाफ चलाई जाएगी, जिन्हें विभाग ने अनबिल्ड कर दिया हो, लेकिन साइट पर वर्तमान में कनेक्शन चल रहा हो। मुखबिर द्वारा सूचना मंडल कार्यालय पर देनी होगी। मुखबिर आम आदमी के अलावा विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी जैसे मीटर रीडर, कुशल व अकुशल श्रमिक भी हो सकता है।