फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की है जाट विरोधी मानसिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैत की प्रतिमा हटाए जाने की निंदा
विज्ञापन

मेरठ। जाट कल्याण संस्था रोहटा रोड ने बैठक कर इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा हटाए जाने की कड़ी निंदा की है। संस्था अध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की मानसिकता जाट समाज विरोधी है। पहले मोदी सरकार ने जाटों का आरक्षण खत्म कराने का काम किया। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की कोठी खाली कराई जबकि बाकी नेता हारने के बाद भी कोठियों में जमे रहे। अब योगी सरकार के इशारे पर किसान मसीहा बाबा टिकैत की प्रतिमा को पार्क से हटवा दिया है। भाजपा के जाट नेताओं को इसका कड़ा विरोध करना चाहिए। अगर प्रतिमा नहीं लगाई जाती तो समाज हित में इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर संगठन महासचिव सीबी सिंह, अशोक चौधरी, रंधीर सिंह, देवेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें