फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 शिकायतों में से मात्र सात का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को 15 शिकायतें पहुंची। इनमें से मौके पर दो का निस्तारण किया। एडीएम लोकपाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर सभी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रार्थी को शिकायत का समाधान करने पर जानकारी भी दें। तहसीलदार नीलम श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनंी। इस दौरान 54 शिकायतें आई, इनमेें से चार का निस्तारण हुआ। डीएम ऋषिरेंद्र और एसपी जयप्रकाश ने शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस मेें संतोष देवी निवासी हिम्मत ने शिकायत की कि अवैध मिट्टी खनन करने वाले लोगों ने उनकी ईख की फसल नष्ट कर दी। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर लूंब गांव के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा और सुधीर उर्फ बिल्लू के हत्यारों को गिरफ्तार करने व शव बरामद करने की मांग की। इसमें संजीव, पूजा, राजीव आदि शामिल रहे। इस दौरान चकबंदी, बिजली, नाली चकरोड से संबंधित 54 शिकायतें आई। इनमें से मौके पर चार का ही निस्तारण हो सका। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, तहसीलदार मांगेराम चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
खेकड़ा तहसील कार्यालय में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के लोगो की समस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व विभाग की 14, विद्युत की 6, पुलिस 2, खंड विकास 2, आपूर्ति विभाग से संबंधित तीन शिकायतों समेत 27 शिकायती पत्र आए। इनमें से एसडीएम ने एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें