मेरठ। लिसाड़ी गेट थाने सामने मो. नाजिम का कूलर का गोदाम है। गोदाम में पुराने कूलर और अन्य सामान रखा हुआ था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे गोदाम में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। इस दौरान गोदाम में रखे सामान में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग से करीब एक दर्जन पुराने कूलर जल गए। पुलिस के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगनी बताई गई।
टावर का काम रुकवाया
मेरठ। लिसाड़ी गेट के चमड़ा पैठ में एक व्यक्ति अपने प्लॉट में मोबाइल कंपनी का टावर लगवा रहा था। कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट के अनुसार टावर का काम रुकवा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।