फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेले के समापन पर मां का हुआ गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौचंदी मेले के समापन पर मां का हुआ गुणगान
विज्ञापन

मेरठ। मां के गुणगान के साथ नौचंदी मेले का रविवार को समापन किया गया। भजन संध्या में भजन गायकों ने मां के भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुंदर झाकियां प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

भजन संध्या का उद्घाटन महापौर सुनीता वर्मा और नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने दीप जलाकर किया। भजन गायक भोला निराला ने सबसे पहले गुरुवंदना और गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद मां का चौला लाल लाल, एक बार पुकारो दौड़ी चली आएगी मां आदि भजन गाकर मां का गुणगान किया। इसी बीच कलाकारों ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत करके खूब तालियां बटोरी। राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती का नृत्य देखकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत भी गाए गए। समापन समारोह में महापौर सुनीता वर्मा, नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी, सिटी मजिस्ट्रेट ने मेले की ऐतिहासिकता पर अपने विचार रखे। साथ ही मेले के शांति पूर्ण समापन के लिए नगर निगम, पुलिस और दुकानदारों को बधाई दी। मेला कमेटी ने दुकानदार, पुलिस, निगम कर्मचारियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवरसेन आदि सहित निगम के कर्मचारी, पुलिस और दुकानदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
मेला कमेटी की तरफ से सभी सदस्यों का किया गया सम्मानित
निगम कर्मचारी, पुलिस और दुकानों के सहयोग को सराहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें