आज से भरें एमएड के ऑनलाइन परीक्षा फार्म
मेरठ। एमएड एक वर्षीय (दो सेमेस्टर) पाठ्यक्रम के सत्र 2011-12, 2012-13, 2013-14, और 2014-15 में काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं दो मई से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। इसके साथ ही बैक पेपर और भूतपूर्व छात्रों को भी इस तिथि से फार्म भरने होंगे। परीक्षा फार्म केवल एक ही बार भरा जाएगा। ऐसे में ध्यान से भरें। परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई है। परीक्षा फार्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट छात्रों को कॉलेज में सभी दस्तावेजों के साथ 14 मई तक जमा कराना होगा। कॉलेजों को ये फार्म यूनिवर्सिटी में 17 मई तक जमा कराने होंगे। इस संबंध में कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक सेमेस्टर के परीक्षा फार्म सेमेस्टर वार एवं अनुक्रमांक वार क्रम से देने होंगे। ऑनलाइन नॉमिनल रोल लिस्ट और उसकी सॉफ्ट कॉपी भी देनी होगी।
बीडीएस की परीक्षाएं 15 मई से
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को बीडीएस की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया गया। बीडीएस फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड और फोर्थ ईयर की मेन और सप्लाई परीक्षाएं 15 मई से होंगी। परीक्षा कार्यक्रम यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बीडीएस फोर्थ ईयर में कोड 011एन की परीक्षा 15 मई को होगी। बीडीएस फर्स्ट ईयर 001एन कोड, सेकेंड ईयर में कोड 004एन, थर्ड ईयर में कोड 007एन और फोर्थ ईयर में कोड 011एन की परीक्षा 17 मई को होगी। बीडीएस फोर्थ ईयर में कोड 013एन की परीक्षा 19 मई को है। फर्स्ट ईयर में कोड 002एन, सेकेंड ईयर में 005एन, थर्ड ईयर में 008एन और फोर्थ ईयर में 014एन की परीक्षा 21 मई को होगी। फोर्थ ईयर कोड 015एन की परीक्षा 23 र्मई को है। बीडीएस फर्स्ट ईयर कोड 003एन, सेकेंड ईयर कोड 006एन, थर्ड ईयर कोड 009एन और फोर्थ ईयर कोड 016एन की परीक्षा 25 मई को होगी। फोर्थ ईयर में कोड 017एन की परीक्षा 28 मई एवं फोर्थ ईयर कोड में 018एन की परीक्षा 30 मई को होगी।