फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी स्कूल की टीम ने सेंट मैरी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आर्मी स्कूल की टीम ने सेंट मैरी को हराया
मेरठ। सेंट मैरीज एकेडमी में खेले जा रहे ब्रदर बर्गिन क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट मैरी एकेडमी ब्लू और आर्मी स्कूल की टीमों के बीच बुधवार को फाइनल मुकाबला हुआ। आर्मी स्कूल की टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए सेंट मैरी एकेडमी ब्लू की टीम को हराया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आखिरी दिन आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में टीम ने 172 रनों का स्कोर बनाया। अनुज ने 65, योगेंद्र नेे 47 और आकाश ने 25 रन की पारी खेली। स्कोर का पीछा करने उतरी सेंट मैरी एकेडमी ब्लू की टीम 75 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच अनुज को दिया गया। आकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नौ विकेट लिए। बेस्ट बॉलर काशिक, बेस्ट बैट्समैन अनुज, बेस्ट विकेट उदय, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आकाश अग्रवाल चुने गए। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस मौके पर ब्रदर डेनिस जोसेफ, ब्रदर अनूप आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन


खास बातें:
सेंट मैरी में खेला गया बुधवार को फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें