फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सपा ने कराया बवाल, नहीं हो रहा दलितों का पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सपा ने कराया बवाल, नहीं हो रहा दलितों का पलायन
विज्ञापन


मेरठ।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि 2 अप्रैल को हुई हिंसा और आगजनी नियोजित साजिश के तहत हुई थी। यह बवाल सपा और बसपा द्वारा कराया गया था। उन्होंने कहा कि दलितों के पलायन की बात भी यही लोग करके माहौल बिगाड़ रहे हैं, जबकि कहीं कोई पलायन नहीं हुआ है। 12 अप्रैल को भाजपा सांसद अनशन करेंगे।
सोमवार को गोल्डन सर्किल सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि दो अप्रैल की घटना में पुलिस प्रशासन के अति उत्साह में कुछ निर्दोष लोग कार्रवाई के घेरे में आ सकते हैं, लेकिन पलायन जैसी कोई बात नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर विकास विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोकसभा को चलने नहीं दे रही है। जिससे जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही है। उन्होंने 5 मार्च से 27 मार्च तक की लोकसभा कार्रवाई का ब्योरा देते हुए बताया कि किस तरह कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठनों ने लोकसभा की कार्रवाई को बाधित किया। कहा कि सोनिया गांधी और राहल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संसदीय परंपराओं तथा संवैधानिक पदों की निरंतर अवमानना कर रही है। इसके विरोध में देश के भाजपा सांसद 12 को अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, जयकरण गुप्ता, पवन मित्तल, विवेक रस्तोगी, ललित नागदेव, संजय त्रिपाठी, हरपाल सिंह, अजय गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, पंकज भारद्वाज, अंकित अग्रवाल, हर्ष गोयल, गजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
नजर नहीं आए मंडल अध्यक्ष
प्रेस वार्ता में महानगर इकाई के अधिकांश पदाधिकारी मौजूद थे। लेकिन महानगर के सभी 10 मंडलों के अध्यक्ष नदारद रहे। जिसे लेकर काफी चर्चा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें