फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक शव तलाशती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामाबाद में दो घंटे तक शव तलाशती रही पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद में रविवार दोपहर को पुलिस दो घंटे तक शव तलाशती रही। जिस मोबाइल नंबर से कंट्रोल रूम को हत्या करने की सूचना दी गई थी वह मोबाइल नंबर पहुंच से बाहर आता रहा। बाद में मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन

इस्लामाबाद के युवक ने फोन पर कंट्रोल रूम को सूचना दी कि घर में घुसकर बदमाशों ने युवक को पहले चाकू मारा और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश शव को छोड़कर भाग गए है। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी-100 की तीन गाड़ी और लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस्लामाबाद की गलियों में दो घंटे शव तलाशती रही लेकिन शव नहीं मिला। बाद में इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम भी पहुंच गए। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि अज्ञात नंबर से हत्या की झूठी सूचना दी गई। बाद में आरोपी ने मोबाइल फोन बंद कर लिया। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


खास बातें:
कंट्रोल रूम पर दी थी हत्या की सूचना
दो घंटे बाद वापस लौटी पुलिस, सूचना देने वाले ने मोबाइल किया था बंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें