जाट कल्याण संस्था का होली मिलन समारोह आठ को
मेरठ। जाट कल्याण संस्था रोहटा रोड का होली मिलन समारोह आठ मार्च को होगा। संस्था के अध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने बताया कि इस बाबत सोमवार को संस्था कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें हर साल की भांति होली मिलन समारोह करने और उसकी तिथि पर सदस्यों ने अपनी सहमति दी। आठ मार्च को होली मिलन समारोह राधे मोहन सत्संग भवन रोहटा रोड में होगा, जिसमें संस्था के सभी सदस्य परिवार सहित भाग लेंगे। इस मौके पर संस्था महासचिव सीबी वर्मा, रणवीर सिंह, अशोक चौधरी, देवेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, देशराज सिंह, राजबीर सिरोही, इंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।