फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। कलक्ट्रेट पर सोमवार को आम आदमी पार्टी की जिला इकाई द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिला संयोजक शैलेंद्र गौड़ ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रत्येक लोकहित में किए गए निर्णयों को जानबूझ कर लंबित किए जाने के केंद्र सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर उप्र के हर जिला मुख्यालय पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। 23 फरवरी को लखनऊ में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिसमें 150 से भी अधिक लोग घायल हुए। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौंपा गया। रियाजुद्दीन, फारूक किदवई, अभिषेक सोलंकी, सुदर्शन, हाजी जमील, मो. अली, हकीम अनवर, बदर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें