फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रोदय को लेकर बढ़ी गैर भाजपा दलों की धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रोदय को लेकर बढ़ी गैर भाजपाई दलों की धड़कन
विज्ञापन


मेरठ।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ‘राष्ट्रोदय’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा में जहां उत्साह है, तो गैर भाजपाइयों दलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। सभी दलों के आला नेताओं ने स्थानीय नेताओं को इस स्वयं सेवक समागम पर गंभीरता से नजर रखते हुए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें समागम में आने वाली भीड़, सरसंघ चालक के संबोधन और आयोजन की व्यवस्था में लगे तंत्र पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है।
जागृति विहार एक्सटेंशन में 25 फरवरी को होने वाले राष्ट्रोदय स्वयंसेवक समागम में तीन लाख से ज्यादा आरएसएस के स्वयंसेवक आएंगे। इस आयोजन की तैयारी में आरएसएस और भाजपा का पूरा अमला जुटा है। संघ परिवार कुछ भी कहे, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश में राजनीति के संवेदनशील पश्चिमी क्षेत्र में होने वाला यह आयोजन लोकसभा चुनाव 2019 को साधने का भी प्रयास है। इस आयोजन को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह है। मेरठ सहित सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जनपदों के अंतर्गत आने वाली करीब 18 लोकसभा सीटों से स्वयं सेवक इस राष्ट्रोदय में आएंगे। इसलिए इस राष्ट्रोदय पर गैर भाजपाई दलों की नजर भी टिकी हुई है।
विज्ञापन


सामाजिक समरसता की नीति ने किया बेचैन
संघ परिवार ने इस आयोजन में आने वाले स्वयं सेवकों के भोजन को एकत्र करने के लिए सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। जिसके तहत जाति और धर्म से दूर हर परिवार से एक स्वयं सेवक का भोजन एकत्र किया जा रहा है। इसमें दलित और अति पिछड़ा वर्ग के परिवारों को मुख्य रूप से शामिल करने का निर्देश है। इसी नीति ने बसपा, सपा, कांग्रेस और रालोद खेमे में बेचैनी पैदा कर दी है।

सर संघ चालक के भाषण की होगी समीक्षा
राष्ट्रोदय में सरसंघ चालक मोहनराव भागवत स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन की किसी भी तरह रिकार्डिंग करने की तैयारी गैर भाजपाई दल कर रहे हैं। सर संघ चालक के संबोधन की बाद में सभी दलों के नेता समीक्षा करते हुए उसका सार निकालेंगे।

व्यवस्था तंत्र पर भी नजर
प्रदेश में इस वक्त भाजपा की सरकार है। ऐसे में इस राष्ट्रोदय में प्रशासन का कितना सहयोग और किस रूप में मिल रहा है, इसकी भी रिपोर्ट गैर भाजपाई दल तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा संघ परिवार ने जहां 3.11 लाख स्वयं सेवकों के पंजीकरण का दावा किया है, तो विपक्षी दल इस दावे को भी परखने के लिए अपनी नजर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


18 स्वास्थ्य शिविर लगेंगे
राष्ट्रोदय कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग 18 स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। इनमें नौ शिविर कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाएंगे और नौ शिविर जागृति विहार में कार्यक्रम स्थल वाले नौ रास्तों पर लगाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि एक कैंप में पांच मेडिकल स्टाफ रहेगा, इनमें दो चिकित्सक, एक-एक फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय और स्टाफ नर्स रहेगी। इसके अलावा मेडिकल में 20 से 30 बेड आरक्षित कराए जाएंगे। जिला अस्पताल में भी 10 बेड आरक्षित कराए जाएंगे। निजी अस्पतालों में अलर्ट किया जाएगा, जरूरत पड़ने पर उनसे भी सहयोग लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें