फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने खंगाला निगम में रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत भारत सरकार की टीम ने सोमवार को शहर के कई स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही नगर निगम सभागार में बैठक कर निगम अधिकारियों से स्वच्छता सर्वे से संबंधित बिंदुओं के आधार पर रिकॉर्ड भी देखा। टीम के सदस्य आज फिर महानगर में स्वच्छता की जांच करेंगे। इसके साथ लोगों से फोन पर कुछ सवालों के जवाब भी लेंगे।
विज्ञापन

भारत सरकार प्रतिवर्ष महानगर में स्वच्छता की जांच कराती हैं। भारत सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की जांच के लिए अधिकारी सलीम अहमद के नेतृत्व में तीन सदस्यों की टीम मेरठ भेजी है। सोमवार को जहां भारत सरकार की टीम के सदस्य सलीम ने जीआईसी के मैदान में संचालित वर्मी कंपोस्ट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया, वहीं तेजगढ़ी चौराहा के निकट सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को भी देखा। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम को साथ लेकर नगर निगम सभागार में निगम अधिकारियों के साथ बैठक करके स्वच्छता से संबंधित रिकार्ड लिया। जांच टीम ने महानगर के प्रत्येक वार्ड की सफाई, रात्रि चौराहों की सफाई, नालों की सफाई, कूड़ा निस्तारण प्लांट, ढलाव घर, महानगर में सार्वजनिक शौचालय, सीवर लाइन और ट्रीटमेंट प्लांट, हर घर में शौचालयों की वास्तविक रिपोर्ट ली। सुबह से शाम तक सभागार में बैठक चलती रही। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवरसेन, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन सहित सभी सफाई इंस्पेक्टर रहे। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने बताया कि भारत सरकार की टीम को बिंदुवार पूरा रिकॉर्ड दिया जा रहा है। स्थलीय निरीक्षण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें