फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दिया अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने दिया अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना
विज्ञापन

मेरठ। सपा विधायक रफीक अंसारी ने मंगलवार को वैशाली कॉलोनी स्थित अधिशासी अभियंता तृतीय के कार्यालय पर बिजली उपभोक्ताओं के साथ धरना दिया। रफीक अंसारी ने कहा किदवई नगर, न्यू इसलाम नगर, बुनकर नगर, अहमद नगर आदि इलाकों में बिजली कर्मी पहुंचकर चेकिंग के नाम लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। एक साल पहले जिन उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए थे उनके यहां आज तक मीटर नहीं लगाए गए। वर्ग विशेष के यहां चेकिंग की जा रही और बाकी को छोड़ा जा रहा है। अगर विभागीय अधिकारियों का यह रवैया नहीं बदला तो वे जनता के साथ आमरण अनशन करेंगे। इस बीच पहुंचे जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी ने भी बिजली विभाग पर गरीब उपभोक्ताओं के यहां चेकिंग करने और बड़े लोगों को छोड़ने का आरोप लगाया। अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने कहा जिनके यहां बिजली चोरी करने की शिकायत मिलती है वहीं चेकिंग की जा रही है। बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए टीम पहुंच रही है। इस मौके पर चांद सैफी, वसीम राहुल, शहजाद, शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें