पद्मावत फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन, पोस्टर फूंका
मोदीपुरम। पद्मावत फिल्म के विरोध में रविवार को सर्वसमाज के लोगों ने हाईवे स्थित मिलांज मॉल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान फिल्म का पोस्टर फूंका गया। मॉल के मैनेजर को दिए ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर फिल्म का प्रदर्शन किया तो अंजाम बुरा होगा।
फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होनी है, जिसका देश भर में विरोध हो रहा है। रविवार शाम चार बजे सर्वसमाज के काफी संख्या में लोग मिलांज मॉल पहुंचे। इस दौरान राहुल चौहान ने कहा कि फिल्म पद्मावत में भारत की मान मर्यादा का प्रतीक चित्तौड़ग़ढ़ की महारानी पद्मावती की गाथा का चित्रण इतिहास से तोड़ मरोड़कर किया गया है। यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है, इससे भारतीयों की आस्था और संस्कृति को ठेस पहुंच रही है। यह फिल्म मेरठ में चलाई गई तो पुलिस-प्रशासन और मॉल प्रबंधन इसके जिम्मेदार होगे। मॉल के मैनेजर नवल को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान गुलशन सिंह, पवन ठाकुर दुल्हैड़ा, कपिल तालियान, मोहित पंडित, गौरव चौहान, अरुण चौहान, दिग्विजय चौहान, आदित्य चौहान, दिनेश चौहान, मुकुल चौहान, मनीष चौहान, सरल चौहान, आकाश उपाध्याय, प्रशांत वत्स, संजीव चौहान, कृष्ण ठाकुर आदि मौजूद रहे।