फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद करना पड़े या कोर्ट जाना पड़े, नहीं बनने देंगे फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार बंद करना पड़े या कोर्ट जाना पड़े, नहीं बनने देेंगे फ्लाईओवर
विज्ञापन

मेरठ।
जीरो माइल स्टोन से बेगमपुल की तरफ जीआईसी के सामने तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण को लेकर व्यापारियों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बेगमपुल व्यापार संघ की लड़ाई को जहां संयुक्त व्यापार संघ ने पूरा समर्थन देते हुए अपने बैनर तले संघर्ष की बात कही है, तो सोमवार को आबूलेन व्यापार संघ ने भी पूर्ण समर्थन को कहा। इस मामले में बेगमपुल के व्यापारी मंगलवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बाजार बंद कर कमिश्नर से मिलने जाएंगे।
बेगमपुल चौराहे पर जाम की स्थिति को देखते हुए जीरो माइल स्टोन से बेगमपुल बाजार के ऊपर जीआईसी के सामने तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाना स्वीकृत हो गया है। इसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। इस मामले में सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी व्यापारियों के समर्थन की बात कर चुके हैं और मंगलवार को व्यापारी प्रतिनिधि मंडलायुक्त से इस फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से भी मिलेंगे। व्यापारियों ने कहा कि फ्लाई ओवर का निर्माण किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा, चाहे इसके लिए उन्हें बाजार बंद कर आंदोलन करना पड़े या कोर्ट की शरण लेनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण पूरी तरह औचित्यहीन है और इससे बेगमपुल बाजार के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो जाएगा। बैठक में महामंत्री आकाश खन्ना, सरदार राजबीर सिंह, तुषार नांगिया, गुरदीप सिंह, संदीप त्यागी, मुकेश शर्मा, गुरमीत बावा, निखिल, संजय, भूपेंद्र सिंह, चेतन नागपाल, गौरव सेठ आदि मौजूद रहे।

खास बात
बेगमपुल व्यापारियों के साथ आबूलेन व्यापार संघ भी उतरा समर्थन में
आज दो घंटे बाजार बंद कर बेगमपुल के व्यापारी पहुंचेंगे कमिश्नर कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें