फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोशिश संस्था ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोशिश संस्था द्वारा रविवार को बच्चा पार्क पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें युवाओं को नववर्ष पर यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी गई।
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष अजय सेठी ने बताया कि युवाओं द्वारा तेज गति में बाइक या कार चलाना स्वयं सहित दूसरों के साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है। आदिल सिद्दीकी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने के कारण ही हादसे होते हैं। संगठन के सदस्यों द्वारा युवाओं को तेज गति से वाहन न चलाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान नवीन शुक्ला, गुरदीप आहुजा, मुकेश जैन, उमेश अग्रवाल, एयाज अहमद, गिरीश थापर, मुक्ति, सुंदर श्याम छाबड़ा, अमन, जितेंद्र पाहवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें