मेडिकल स्टोरों में छापे, दवा के नमूने लिए
बागपत। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने मेडिकल स्टोरों पर अभियान के तहत छापे मारकर दवाओं के नमूने लिए। जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा। नमूने फेल आने पर दवा कंपनी और अन्य के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया बड़ौत में न्यू उजाला मेडिकल स्टोर पर छापा मारा है। जहां से एंटी बॉयोटिक दवा का नमूना लिया, बरनावा से दयाल मेडिकल स्टोर से चोट लगने की दवा, खेकड़ा में शर्मा मेडिकल स्टोर से आयरन और एंटी बंॉयोटिक दवा के नमूने लिए है। उन्होंने बताया कि सभी दवाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।