पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप के समर्थन में पहुंचे
बागपत। शामली के श्याम गढ़ी निवासी छात्रा सोनी कश्यप हत्याकांड को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठा पूर्व फौजी सुभाष चंद कश्यप को सर्वोदय सेवा संस्थान और विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने किया छात्रा की निर्मम हत्या की गई है। दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई और परिवार को एक करोड़ का मुआवजा की मांग की। विक्रम पांचाल, ओमबीर, शिवकुमार मौजूद रहे।