फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर
विज्ञापन

मेरठ। महापौर सुनीता वर्मा के खिलाफ भाजपा नेताओं ने न्यायालय में परिवाद दायर किया है। कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महापौर राष्ट्रगीत (वंदेमातरम) और राष्ट्रगान के दौरान खड़ी नहीं हुई थीं। न्यायालय ने सुनवाई लिए 23 दिंसबर की तिथि निश्चित की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजकुमार कौशिक और नरेशदत्त शर्मा एडवोकेट ने सर्किट हाउस परिसर स्थित एनेक्सी भवन में प्रेस वार्ता कर बताया कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का आदर सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का न केवल वैधानिक दायित्व है बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। नवनिर्वाचित महापौर सुनीता वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपनी सीट से खड़ा होना भी गवारा नहीं समझा। जो सीधे-सीधे भारतीय संविधान का अपमान है। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में महापौर सुनीता वर्मा के खिलाफ परिवाद योजित किया। जिसको न्यायालय ने 18 दिसंबर को स्वीकार कर लिया। अब 23 दिसंबर को सुनवाई की तिथि निश्चित की गई है। इस अवसर पर रूपक अग्रवाल, शाह फैसल, मोनू पंवार, शम्मी राणा, मुकेश, शमशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खास बात
भाजपाइयों ने लगाया राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के दौरान खड़े न होने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें