फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के बीच छात्रसंघ के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
नगर के दिगंबर जैन कॉलेज में 22 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को प्रत्याशी जलूसों के साथ कॉलेज में पहुंचे। एक साथ कई प्रत्याशियों के जलूसों से नगर के मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया। इसमें फंसे लोग कई घंटे तक जाम से जूझते रहे। कॉलेज पहुंचने पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद हंगामे केे बीच प्रत्याशियों का नामांकन कराया।
नगर के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में 22 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव होना है, जबकि जैन स्थानवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अभी तक किन्हीं कारणों के चलते छात्रसंघ चुनाव की स्थिति घोषित नहीं हो सकी है। इसके अंतर्गत दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया नामांकन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर अक्षय चौहान, व्यापक तोमर और हेमंत खोखर ने नामांकन किया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सामिया और खुशी जैन, महामंत्री पद पर शुभ जैन और सुमन, सचिव पद पर अन्नु कुमारी और याचिका, कोषाध्यक्ष पद पर पिंकी और रचना आर्य ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद के दावेदार तीनों प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ नगर की कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू रोड और गांधी रोड से जलूस निकालते कॉलेज में पहुंचे। इस दौरान चिराग चौधरी, राहुल, सौरभ तोमर, हिमांशु सोलंकी, अनुज दांगी, विक्रांत, प्रदीप, प्रवेंद्र, राहुल, कमल सिंह, अमरदीप शर्मा, गौरव पंवार, बसंत आदि रहे। पुलिस और कॉलेज प्रशासन से कड़ी मशक्कत के बाद प्रत्याशियों के नामांकन कराएं। चुनाव अधिकारी डॉ. रजनी कश्यप और प्राचार्य डॉ.. वीरेंद्र सिंह ने बताया सुबह 9 से 1 बजे तक नामांकन प्रक्रिया कराई । सोमवार को नाम वापसी के बाद पूरी तरह से स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 से नामांकन प्रक्रिया शुरू
बड़ौत। जेवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कॉलेज में 22 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें