फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ ने नील गाय के बच्चे का निवाला मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुआ ने नील गाय को निवाला बनाया
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। धनौरा-सरौरा मार्ग पर तेंदुआ ने एक नीलगाय के बछड़े को अपना शिकार बनाया। इससे क्षेत्र के किसान और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग से इसे पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की शाम तेंदुआ ने एक नील गाय के बच्चे को अपना शिकार बनाया। बाइक सवार लोगों ने इसे देखकर शोर मचा दिया। जिस पर अन्य राहगीर भी रुक गए और पत्थर मारकर उसे भगाया । नरेंद्र, अरविंद और सलीम ने बताया तेंदुआ कई दिन से क्षेत्र में देखा जा रहा है। बुधवार को उसके चंगुल में नीलगाय का बच्चा आ गया। जिसे उसने अपना शिकार बना लिया। तमेला गढ़ी, सरौरा, धनौरा, झुंडपुर गांवों का संयुक्त जंगल है। इस कारण तेंदुआ वन क्षेत्र के साथ ही जंगल में घूमता रहता है। वहीं इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह ने कहा तेंदुआ की ऐसी कोई शिकायत या सूचना उन्हें नहीं मिली है। यह कोई जंगली बिल्ली हो सकती है। फिर भी टीम भेजकर जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें