मेरठ। सीसीएसयू अगले सप्ताह विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन करेगी। इसकी तैयारी का निर्देश दिया जा चुका है। अभी पहले सेमेस्टर के फार्म भरे जा रहे हैं। विवि की 20 दिसंबर के आसपास सेमेस्टर परीक्षा शुरू करने की तैयारी है। कुलपति इस बारे में बैठक कर चुके हैं। शुक्रवार को दीक्षांत समारोह होने के बाद विवि का अगला बड़ा काम दिसंबर 2017 सेमेस्टर परीक्षा है। विषम सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरवाने की तैयारी शुरू हो गई है। विषम सेमेस्टर में तीन, पांच, सात, नौवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरवाए जाने हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में करीब एक लाख छात्र-छात्राएं विषम सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान सर्दी की छुट्टी आएंगी। विवि सर्दी की छुट्टी से पहले परीक्षा खत्म करना चाहता था। लेकिन रिजल्ट में देरी होने और दीक्षांत की तैयारी की वजह से समय पर काम शुरू नहीं हो सका। 25 दिसंबर के आसपास विवि का विंटर ब्रेक होता है।