मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज एक स्थित जेएस एकेडमी का तृतीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 21 नवंबर को होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर होंगे। शनिवार को पत्रकार वार्ता में चेयरमैन सुभाष गुर्जर एवं संरक्षिका ज्योत्स्ना गुर्जर ने बताया कि विद्यालय द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ कार्यशाला व तकनीकी के द्वारा उन्नत कर रहा है। नृत्य नाटिका के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयत्न किया गया है। प्रबंध निदेशक राजेश सिसौदिया ने बताया कि भुवनेश्वर कुमार को विद्यालय में लाने का मकसद है कि छात्र-छात्राएं खेलकूद के लिए प्रेरित हों। उप प्रधानाचार्य डॉ. पल्लवी शर्मा, एचआर हेड रविंद्र सिंह, अनिल कुमार गर्ग, संजय सोम, संजीव कुमार मौजूद रहे।