16 सैंपल निकले नेगेटिव, डेंगू का नहीं मिला मरीज
मेरठ। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के लिए डेंगू संदिग्ध 16 सैंपल भेजे गए थे। ये सभी नेगेटिव निकले हैं, यानि किसी को भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने कहा कि डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। पिछले एक सप्ताह में तीन-चार से ज्यादा मरीज नहीं मिल रहे थे, संख्या लगातार घटती जा रही थी। इसी क्रम में अब एक भी मरीज नहीं मिला है, लिहाजा ये राहत की बात है। स्वास्थ्य विभाग लगातार एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है। जिले में अब तक 643 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। ये पिछले पांच सालों में डेंगू के मरीजों की मेरठ में सबसे ज्यादा संख्या है। पिछले साल डेंगू के 195 मरीज ही मिले थे।