फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की आड़ में सेंटरों पर हो रही घटतौली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। निकाय चुनाव की आड़ में शुगर मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर जमकर घटतौली हो रही है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के चुनाव में लगे होने के चलते गठित किए गए दस्ते भी सेंटरों पर छापेमारी नहीं कर पा रहे हैं। इसका पूरा फायदा सेंटरों पर उठाया जा रहा है। गन्ना किसानों से प्रति कुंतल गन्ने पर 3 से 5 फीसदी घटतौली की जा रही है। किसानों की शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हो रही। मामले में भाकियू और रालोद ने आंदोलन करने का एलान किया है।
विज्ञापन

गन्ना पेराई सत्र 2017-18 में मंडल की 16 शुगर मिलों में से 11 शुगर मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। शासन ने गांव में लगे गन्ना सेंटरों पर होने वाली घटतौली रोकने और पकड़े जाने पर तौल लिपिक और संबंधित मिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम समीर वर्मा ने जनपद के तीनों एसडीएम की अध्यक्षता में गन्ना विभाग और बाट एवं माप विभाग की संयुक्त टीम भी गठित कर दी है, लेकिन निकाय चुनाव के चलते टीमें सेंटरों की जांच नहीं कर पा रही है। निकाय चुनाव में लगे अधिकारियों का पूरा फायदा शुगर मिलें उठा रही हैं। इनके सेंटरों पर किसानों से प्रति कुंतल तीन से पांच फीसदी घटतौली की जा रही है।
मानक बाट तक नहीं सेंटरों पर
पेराई सत्र शुरू हुए एक पखवाड़ा से ज्यादा समय हो गया ह,ै लेकिन काफी मिलों ने तो अभी तक आवंटित कांटों के सापेक्ष कांटे भी स्थापित नहीं किए हैं। काफी कांटों पर अनिवार्य पांच कुंतल वजन के मानक बाट भी नहीं रखे गए हैं। तौल लिपिकों का कहना है कि गांव में बाट चोरी हो जाते हैं, इसलिए बाट रखने बंद कर दिए हैं। जांच टीम कांटे की जांच करने के लिए मानक बाट का ही इस्तेमाल करती है। इन बाटो को कांटे पर रखकर वजन किया जाता है।
विज्ञापन

उठा रहे चुनाव का फायदा
जनपद में मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल को छोड़कर सकौती, मवाना, किनौनी, दौराला और नंगलामल मिल गन्ना खरीद कर रही है। इनके सेंटरों पर किसान घटतौली की शिकायत कर रहे हैं। धर्म कांटे पर तौल कराने वाले किसानों की बोगी का वजन कम बताया जा रहा है। किसान इसकी शिकायत करते है तो पर्ची नहीं देने और बांड बंद करने तक की धमकी दी जा रही है। पांचों शुगर मिलों के अलावा जिला गन्ना कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम पर भी शिकायत पहुंच रही है, लेकिन यहां से शिकायत का समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीं रालोद के पूर्व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा क िघटतौली बंद नहीं हुई तो रालोद गन्ना भवन पर ताला डाल देगा। दूसरी तरफ भाकियू नेता संजय दौरालिया ने बताया कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।
------
नहीं होने देंगे उत्पीड़न
घटतौली पकड़ने के लिए जांच दल गठित कर दिए हैं। वे स्वयं भी कांटों की जांच कर रहे हैं। जहां से भी शिकायत मिलती है उन कांटों को दिखवाया जा रहा है। एक दो जगह घटतौली मिली है, वहां कार्रवाई की जा रही है। किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। -हरपाल सिंह, उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें