कबड्डी में जीती एनसीपीई की टीम
मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंतर महाविद्यालय स्तर पर आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए। एनसीपीई नोएडा व जेपी कॉलेज बड़ौत की टीमों के बीच हुए अंतिम मुकाबले में एनसीपीई नोएडा की टीम विजेता रही। जेपी कॉलेज बड़ौत की टीम दूसरी विजेता बनी। मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्या डॉ. दिव्यानाथ ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। आयोजन सचिव डॉ. पूनम भंडारी रहीं।