फिल्म के खिलाफ कमिश्नरी पर प्रदर्शन
मेरठ। चौबीसी कुशवाह महासभा की ओर से कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह राणा ने बताया कि संजय लीला भंसाली ने रानी पद्मावती फिल्म तथ्यों को तोड़ मोड़कर बनाई है। भंसाली अपने निजी फायदे के लिये ऐसा कर रहे हैं। इसको लेकर जनता में आक्रोश है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि इस फिल्म पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इस संबंध में एक ज्ञापन भी पीएम के नाम मंडलायुक्त को सौंपा गया। इस दौरान ठाठ सिंह, श्रीनटवर आदि लोग रहे।