फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की
विज्ञापन

मेरठ। नवरात्र महोत्सव के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। घर -घर में मां की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। जागृति विहार स्थित मंशा देवी मंदिर में दिन निकलते ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। मां को चुनरी, नारियल, पान, सुपारी की भेंट चढ़ाकर मुरादें मांगी। गोल मंदिर माता के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। इसके अलावा लालकुर्ती स्थित श्री रामा संकीर्तन मंदिर में भक्तों ने मां की पूजा की। सुरेश छाबड़ा ने बताया कि श्रीराम जी को पाने के लिए माता सीता ने मां के इसी रूप की आराधना की थी। पूनम उनियाल और सीमा कपूर ने मां की भेंट गाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें