फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या को लेकर नगरायुक्त से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर क्षेत्र के सरायकाजी, जयभीमनगर, कालियागढ़ी, हनुमान विहार, तक्षशिला, प्रवेश विहार, के ब्लॉक शास्त्रीनगर, शेर गढ़ी, जागृति विहार आदि इलाकों में जलभराव से जनता परेशान है। नाली व सड़कों की सफाई नहीं हो रही है। जन समस्याओं को लेकर भाजपा के पूर्व पार्षद जगपाल बौद्ध और ललित मोरल के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग नगरायुक्त से मिले। भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह खराब है। गंदे पानी भरने से मच्छर पल रहे हैं, जिनसे बीमारी का खतरा बना हुआ है। नगरायुक्त मनोज कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। कुकुल शर्मा, यशोदा देवी, आशा देवी, मोहित कुमार, साकिब सलमानी, मोनू गुर्जर, प्रशांत शर्मा, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें