फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला नवरात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कल पहला नवरात्र होगा। पूरे नवरात्र शहर के मुख्य मंदिरों के आसपास मेले जैसा माहौल रहता है। शहर के सभी मंदिरों में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कहीं मंदिरों को फूलों से सजाया जाएगा, तो कहीं रंग बिरंगी लाइटों से। रंग रोगन के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी अपडेट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जागृति विहार स्थित मंशा देवी मंदिर में शहर ही नहीं, देहात और आसपास के जिलों से भी लोग मां की पूजा करने पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी भगवत गिरी के मुताबिक मां के भक्तों की सेवा में सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा शास्त्रीनगर स्थित गोल मंदिर, बाबा मनोहर नाथ मंदिर, नगर निगम परिसर स्थित झाड़खंडी मंदिर, नई मोहनपुरी स्थित मंदिर, नौचंदी मैदान स्थित चंडी मंदिर, दुर्गा मंदिर, बाबा औघड़नाथ परिसर स्थित माता मंदिर, सदर काली माई मंदिर आदि सहित सभी मंदिरों को सजाया जाएगा।
अखंड ज्योति शोभायात्रा निकाली
मेरठ। सदर वेस्ट एंड रोड स्थित शाकुंभरी देवी अखंड ज्योति मंदिर से मंगलवार को बैंडबाजों के साथ अखंड ज्योति शोभा यात्रा निकाली गयी। जो सदर बाजार से शहर घंटाघर, लाला का बाजार, बुढ़ाना गेट, खूनीपुल, सदर सब्जी मंदिर, चूड़ी बाजार होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। पिछले 36 साल से मंदिर संस्थापक प्रवीण गुप्ता द्वारा सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी सहारनपुर से ज्योति प्रज्ज्वलित लायी जाती है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं। शोभायात्रा में एक रथ पर माता की ज्योति रही। आगे बैंडबाजे चल रहे थे। पं. दिनेश शास्त्री, सुरेश कुमार, प्रदीप अग्रवाल, संजय, रिशू शर्मा, प्रवीण शर्मा, अरुण गुप्ता, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें