मेरठ। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे 11 सितंबर को सीएमओ कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारी बृहस्पतिवार शाम सीएमओ से वार्ता करेंगे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौतम सिंह के अनुसार इन मांगों में समायोजन में जिले में पद रिक्त होने के बावजूद जिले के बाहर से समायोजित किए पदों में बदलाव किया जाए। 34 लिपिकों के किए गए स्थगनादेश को तत्काल निष्प्रभावी घोषित किया जाए, आदि हैं।