फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर करें उद्यमियों की समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उद्योग बंधुओं की बैठक में जिलाधिकारी समीर वर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में नगर निगम सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए तथा विद्युत विभाग कैंप लगाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करे।
विज्ञापन

कहा कि निगम अधिकारी सुनिश्चित करें कि औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई, संपर्क मार्गों की मरम्मत आदि सभी मूलभूत सुविधाओं पर काम हो। विद्युत विभाग के पास औद्योगिक क्षेत्रों से विद्युत आपूर्ति से पर्याप्त मात्रा में राजस्व आता है इसलिए वह उद्यमियों विद्युत संबंधी छोटी समस्याओं के निस्तारण हेतु पाक्षिक कैंप लगाकर इन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करें। इस दौरान उद्यमियों ने डीएम के समक्ष कई समस्याएं रखीं।
डीएम ने एमडीए के अधिकारियों को कैंची उद्योग लोहियानगर में प्रकाश की व्यवस्था और पानी की टंकी चालू करने के निर्देश दिए। यहां पुलिस चौकी स्थापित करने की बात कही। एसपी सिटी ने उद्यमियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। संचालन उपायुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने किया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों के अलावा उद्योग प्रतिनिधि राकेश रस्तोगी, एमएस जैन, कमल ठाकुर, सरदार बलविंदर सिंह, अतुल भूषण संजीव मित्तल, शरीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उद्योग बंधुओं की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें