मिस्टर, मिस यूपी टैलेंट शो में धमाल
मेरठ। मेरठ लाइव की ओर से रविवार को मिस्टर और मिस यूपी टैलेंट शो का सेमी फिनाले आयोजित किया गया। कार्यक्रम गढ़ रोड स्थित रेस्टोरेंट में हुआ। शुभारंभ मुकुल सिंह ने किया। मेरठ सहित आसपास के जिलों के युवाओं ने रैंप वॉक कर जलवा दिखाया। निर्णायक सादिक अख्तर, जानवी, जावेद, मनीष सोनी, राजेश और वसीम रहे। आयोजक मोहित कुमार ने बताया फिनाले 26 अगस्त को होगा। बीबी राज, शिवम, अनिल कुमार मौजूद रहे।