आर्ट ऑफ लिविंग ने किया रुद्राभिषेक
मेरठ। सावन के पवित्र माह में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों ने शहर में तीन स्थानों पर रुद्राभिषेक किया। दामोदर कालोनी स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के केंद्र में सभी सदस्यों ने मिलकर पूजन में भाग लिया। बंगलूरू आश्रम से आए स्वामी अशोक, पंडित अमित व पंडित अर्जुन ने पूजन कराया। सपना मेटरनिटी होम व सरस्वती विद्या मंदिर में भी पूजन हुआ।