मेरठ। एसपी सिटी ने पुलिस टीम को लेकर रविवार शाम चेकिंग अभियान चलाया। सूरजकुंड पार्क में मनचले तो बेगमपुल पर दुकानों में शराब की महफिल चलती पकड़ी। 50 से अधिक वाहनों के एक घंटे में चालान काटे गए।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान के मुताबिक पुलिस टीम को लेकर रविवार शाम सात बजे सूरजकुंड स्थित पार्क में पहुंचे। जहां से दो मनचले पकड़े, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। उसके बाद पुलिस टीम बेगमपुल और आबूलेन पर दो दुकानों में शराब पीते आठ लोग पकड़े। जबकि अन्य युवक पुलिस को देखकर भाग गए।
एसपी सिटी ने आबूलेन चौकी इंचार्ज को भी हड़काया कि आखिर दुकानों में शराब की महफिल किसी परमीशन से चल रही है। चेकिंग क्यों नहीं करते हो। उसके बाद एसपी सिटी ने रात 11 बजे शहर के तमाम पुलिस चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाएं।
- एसपी सिटी ने रविवार शाम चलाया सूरजकुंड पार्क में अभियान
- पार्क में मनचले और दुकान में शराब पीते पकड़े गए युवक