मेरठ। पश्चिमांचल डिस्कॉम के एमडी रवीश गुप्ता के नेतृत्व में 24 अप्रैल से चार मई तक लगे शिविरों में उपभोक्ताओं की 9485 शिकायतों को सुनकर 8667 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अभियान में लोगों को बताया जा रहा है कि एक किलोवाट के कनेक्शन पर 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी। प्रीपेड कनेक्शन पर लोगों को बिल पर दो प्रतिशत की छूट भी मिलती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे रिचार्ज केवल अधिकारिक माध्यमों यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप, अधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म से ही करें। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता विद्युत हैल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद