फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घुड़सवारी की व्यक्तिगत स्पर्धा में 83 खिलाड़ियों ने किया क्वालिफाई

विज्ञापन
सुनील कैथवास....मोदी इक्वेस्ट्रियन अकैडमी में घुड़सवारी प्रतियोगिता के शो जंपिंग में भाग लेते घ - फोटो : samba
विज्ञापन
मोदीपुरम। मोदी एक्वेस्ट्रियन एकेडमी में खेली जा रही राष्ट्रीय घुडसवारी प्रतियोगिता में शुक्रवार को नोविस टूर, मीडियम टूर और चैंपियन टूर के मुकाबले खेले गए। टीम स्पर्धा में सर्ज स्टेबल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए 15 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया। वहीं, 16 फरवरी को होने वाली व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल के लिए कुल 83 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नोविस टूर, मीडियम टूर और चैंपियन टूर के राउंड दो मुकाबले खेले गए। इसमें व्यक्तिगत स्पर्धा में नोविस टूर के 12 राइडर्स, मीडियम टूर के 19 राइडर्स और चैंपियन टूर के 10 राइडर्स समेत कुल 41 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। आयोजक अभिषेक चोपड़ा ने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्धा के अलावा टीम इवेंट में नोविस टूर में पहले स्थान पर बेंगलूरू के सर्ज स्टेबल की टीम रही। टीम में नील, बालाजी, तनुश, और श्रेष्ठ राजू मंटेना राइडर्स शामिल रहे। दूसरे स्थान पर चेतक एक्वेस्ट्रियन स्पोर्टस एकेड़मी की टीम रही जिसमें गौरव पुंडीर, मोनू, तुषार राठौड़, और जावेद शामिल रहे। तीसरे स्थान पर आरवीसी सेंटर और कालेज की टीम रहीं। इसमें यशदीप, प्रिसं, रामकुमार, नवीन शामिल रहे। चौथे स्थान पर मोदी एक्वेस्ट्रियन एकेड़मी की टीम रही।
टीम में अभिषेक चोपड़ा, अविक, श्रेयस और अमित अधाना शामिल रहे। मीडियम टूर में सर्ज स्टेब्ल की टीम प्रथम रही। टीम में अफ्फान अहमद, गीतिका टिक्की शेट्टी, आश्रय बुट्टा और श्रेष्ठ राजू मंटेना शामिल रहे। दूसरे स्थान पर सहज सिंह, शौर्य राय, एम. कृष्णा और यशान जुबिन खंबट्टा की ईजीसी स्टेब्लस की टीम रही। तीसरे स्थान पर अभिषेक चोपड़ा, अविक, अर्जुन नागरा और हृदय बरार की मोदी एक्वेस्ट्रियन एकेड़मी की टीम रही। शनिवार और रविवार को टीम इवेंट और व्यक्तिगत स्पर्धा के राउंड तीन और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें