मेरठ। कचहरी परिसर स्थित सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें पांच कंपनियों में 82 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए जिनमें से 15 का चयन किया गया।
मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा शैक्षिक योग्यता से संबंधित निजी क्षेत्र की पांच कंपनियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। इस दौरान अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग भी की गई। उन्हें बताया गया कि वह रोजगार संगम पोर्टल व सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाओं का लाभ उठाएं।