फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सफाई के लिए एनजीटी की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा सफाई के लिए एनजीटी की कवायद तेज
विज्ञापन

गंगा की सहायक नदियों में खूब बहाया जा रहा अपशिष्ट पदार्थ
गंगा तक पहुंच रहा काली नदी का प्रदूषित पानी
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
गंगा को स्वच्छ बनाने का काम तेजी से चल रहा है। लेकिन उसकी सहायक नदियों में लगातार प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है। ऐसे में गंगा सफाई के कोई मायने नहीं हैं, जब तक कि उसकी सहायक नदियों में बढ़ रहे प्रदूषण पर लगाम न लगाई जाए। इस दिशा में एनजीटी की टीम धरातल पर उतर गई है। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएड़ा आदि जगहों पर टीम समीक्षा कर खाका तैयार कर रही है।
गंगा में मिलने वाली वेस्ट यूपी की प्रमुख काली नदी में लगातार घरेलू उत्प्राह और अपशिष्ट की मात्रा बढ़ रही है। पिछले कई दशक से प्रदूषित काली नदी का पानी गंगा में पहुंच रहा है। इस कारण गंगा के हालात भी खराब है। उधर गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एनजीटी में भी लगातार सुनवाई चल रही है। बीते दिनों एनजीटी मॉनीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष अरुण टंडन ने मेरठ आए थे। उन्होंने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आरके त्यागी, जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगा की सहायक नदियों के हालात पर चर्चा की। अरुण टंडन ने कहा कि जहां नालों पर कम क्षमता के एसटीपी लगे हैं, उनकी क्षमता को बढ़ाया जाए। शहरों से निकल रहे बड़े नाले, घरेलू उत्प्रवाह और फैक्टरियों से निकल रहे रंगीन पानी बिना शुद्धीकरण के काली नदी में पहुंच रहा है। इसकी रोकथाम बहुत जरूरी है। नदियों में गिर रहे प्रदूषित जल की सफाई बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

काली नदी में गिर रहे नाले
मुजफ्फरनगर- शुगर फैक्ट्री नाला प्रथम
मेरठ- आबू नाला प्रथम, आबू नाला द्वितीय, ओडियन
हापुड़- छोईया, हापुड सिटी ड्रेन, हापुड सिटी ड्रेन टू
गजियाबाद- कादराबाद ड्रेन
बुलंदशहर- गुलावटी ड्रेन, चील घाट, चंदनवाडी रोड नाला, धमेला रोड नाला, देवीपुरा रोड नाला, फैसलाबाद नाला, कसाई बाड़ा नाला, आदिल नगर नाला, नहसर घाट नाला, मम्मन रोड नाला, चामुंडा मंदिर नाला, शनिवदेव मंदिर नाला आदि।
विज्ञापन

अलीगढ़- नीम नाला, कासगंज नाला
कन्नौज- पट्टा नाला, अडंगा नाला, टमी नाला।
वर्जन---फोटो
गंगा को लेकर एनजीटी ने जो निर्देश दिए हैं, उनका अनुपालन किया जा रहा है। टीम ने नालों का निरीक्षण किया है। जहां एसटीपी की क्षमता कम है, उन्हे बढ़ाने और नालों की सफाई करने के निर्देश दिए हैं।
आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें